पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन परचा किया दाखिल

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन परचा किया दाखिल

बरारी प्रखंड के पांच पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज की उपस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स निर्वाचन को नामांकन शुरू हुआ. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव पांच पंचायतों में होना है. नामांकन के पहले दिन काबर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चन्द्रभूषण चौधरी, गोपाल मंडल, संतोष कुमार राय ने अपना पर्चा भरा. सदस्य पद में सात अभ्यार्थी ने नामांकन किया. बकिया सुखाय पंचायत से अध्यक्ष पद पर दो एवं बिसनपुर पंचायत से मिथिलेश यादव सहित दो ने नामांकन किया. जबकि सदस्य पद के लिए दस अभ्यार्थी ने पर्चा भरा. जबकि गुरुमेला, सकरैली पैक्स में एक भी नामांकन नहीं हुआ. बकिया सुखाय में एक भी सदस्य ने नामांकन नहीं किया. पैक्स निर्वाचन कार्य में एएसओ अंजनी कुमार, बीपीआरओ राज कुमार सिंह सहित कर्मी ने दो काउण्टर पर नामांकन कार्य प्रथम दिन पूरा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >