पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

बरारी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि पांच पैक्स चुनाव को लेकर दो दिवसीय नामांकन में काबर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद से चार, सदस्य के लिए दस लोगों ने पर्चा दाखिल किया. बिसनपुर पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद से रंजीत कुमार सिंह, चन्द्रभूषण चौधरी सहित चार एवं सदस्य के लिए दस. बकिया सुखाय पंचायत पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चार एवं सदस्य पद से छह ने नामांकन किया. सकरैली पैक्स अध्यक्ष पद से कैलाश मंडल सहित चार, सदस्य के लिए नौ एवं गुरुमेला पैक्स अध्यक्ष पद से एक, सदस्य पद से नौ ने अपने नाम का पर्चा भरा. नामांकन के दौरान प्रखंड परिसर में दिनभर गहमा गहमी बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >