भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

पीड़ित अशोक कुमार राय ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है

बलिया बेलौन. ग्राम पंचायत बीझारा के बीझारा टोला में घर तोड़फोड़ करने, मारपीट, गाली-गलौज करने पर पीड़ित अशोक कुमार राय ने बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में 11 नामजद सहित अन्य 10-15 लोगों की ओर से घटना स्थल पर अचानक पहुंच कर घर तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान मारपीट करने पर कई महिला को चोट लगी. कपड़ा फट गया. दो मोबाइल छीन लिया गया. मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित परिवार सहमे हुए है. उन्होंने बताया की सड़क की जमीन को बंद कर मेरा घर होकर नया रास्ता निकालते की मांग कर रहा था. आरोपितों ने बताया की निजी जमीन में घर बना कर रह रहा था. जमीन खाली कराने गये थे. आपस में कहा सुनी हो गया. साथ ही कहा की इस जगह हो कर पीडब्ल्यूडी सड़क कुरूम से बीझारा टोला तक मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क बनाया जा रहा है. भुमि अतिक्रमण हो जाने के कारण सड़क निर्माण बाधित है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की घटना से संबंधित पीड़ित की तरफ से आवेदन मिलते ही कांड संख्या 13/25 दर्ज कर 11 नामजद एवं अन्य के खिलाफ हरिजन एक्ट 31 आरएसजेड सहित अन्य धारा के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >