सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक पर नाबालिग की मेडिकल जांच नहीं करने का आरोप

सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक पर नाबालिग की मेडिकल जांच नहीं करने का आरोप

कटिहार सदर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर पर नाबालिग पीड़िता की मेडिकल जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया है. मामले में पीड़िता के माता-पिता ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. संबंधित डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. कोढ़ा प्रखंड के एक गांव से एक नाबालिग को उसके माता-पिता और स्थानीय पुलिस मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाए थे. परिजनों का आरोप है कि जांच की जिम्मेदारी संभाल रहीं डॉक्टर ने मामले की जानकारी लेने के बाद बच्ची को समझाकर जांच से मना करवा दिया. एक कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिया. परिजनों का कहना है कि उन्हें बाद में इस बात की जानकारी मिली. पीड़िता के माता-पिता ने 25 फरवरी को सिविल सर्जन को लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की शिकायत की है. आवेदन मिलने के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर नाबालिक की दूसरे महिला डॉक्टर ने उनकी जांच करायी गयी. परिजनों ने अपने आवेदन में यह भी बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को कथित तौर पर एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. इस संबंध में स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने बाद दोनों को गुड़गांव से बरामद कर कटिहार लाया था. इसी क्रम में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >