कोढ़ा प्रखंड के बाबनगंज पंचायत के वार्ड संख्या 9, साह टोला के समीप सड़क की जर्जर हालत हो गयी है. यह सड़क अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है. सड़क इस तरह टूटी है की इस रास्ते से होकर पैदल यात्री हो या बाइक चालक, खासकर रात्रि के समय बड़े दुर्घटना को दावत दे सकती है. टूटी हुई सड़क की सतह के कारण खास कर पैदल राहगीरों सही सभी छोटे बड़े वाहनों चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मती को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संबंधित विभाग के द्वारा कोई भी सुधी नहीं ली गयी. हादसे का खतरा बढ़ गया है. स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. ताकि कोई बड़ा हादसा को ससमय टाला जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
