कृषक गोष्ठी, मखाना की खेती को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल

कृषक गोष्ठी, मखाना की खेती को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल

डंडखोरा किसान भवन के सभागार में शनिवार को मखाना विकास कार्यक्रम को लेकर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. बीएओ शिवानी गुप्ता, प्रखंड सूचना सलाहकार समिति का अध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र शर्मा, हरिमोहन सिंह, नोडल कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा, मखाना उद्यमी धीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. बीएओ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो. कृषि विभाग के साथ-साथ कृषि से जुड़े अन्य विभाग कार्य कर रहे है. कृषक समेकित कृषि प्रणाली अपना कर अपने आमदनी को बढ़ा सकते है. मखाना खेती के साथ-साथ मछली पालन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. पशुपालन, मुर्गी पालन, बटेर पालन सहित अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया. कार्यक्रम में आईटीसी के प्रतिनिधि ने कहा कि ज्यादातर किसान मखाना की खेती मेड़ बनाकर करते है. आईटीसी के द्वारा तालाब निर्माण कराया जाता है. 70 प्रतिशत आईटीसी के द्वारा अनुदान दिया जाता है. 30 प्रतिशत किसान की अपनी लागत होती है. ताकि ज्यादा गहराई तक पानी रहे और मखाना का उत्पादन अच्छा हो. कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार ने कहा कि छोटे पैमाने पर मखाना फोड़ी मशीन भी आ चुकी है, जो किसानों को आसानी से मिल रहा है. इस मशीन पर कृषि विभाग द्वारा अनुदान भी दिया जाता है. आगे मखाना उद्यमी ने मखाना से बनने वाले उत्पाद के बारे मे बताया और अपना अनुभव साझा किया. आईटीसी के दिलीप कुमार, सर्व सेवा समिति संस्था के प्रशांत कुमार, मनीष कुमार, सुंदरम सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार झा, किसान सलाहकार अशोक कुमार यादव, शाहनवाज अहमद, तनवीर आलम, अमित कुमार, राम निरंजन, राजन सोरेन एवं कृषक राम प्रकाश महतो, शंभू नाथ मंडल, राजकुमार मिश्रा, राजाराम साह, चंदन कुमार, जोगिंदर मंडल, विकास शर्मा, प्रदीप पोद्दार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >