शिक्षिका की सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

शिक्षिका की सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमीरपुर में कार्यरत शिक्षिका मीरा कुमारी के सेवानिवृत होने पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मी व विद्यार्थियों ने भाग लेकर उनके दीर्घ सेवा काल को याद किया और सम्मान प्रकट किया. समारोह की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई. प्रधानाचार्य बिशनदेव रविदास ने मीरा कुमारी के शिक्षा क्षेत्र में दिए गये योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी. उनके मार्गदर्शन में पढ़े कई छात्र-छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं. मौके पर शिक्षक राजीव कुमार रंजन, प्रवीण कुमार, रंजना, असफाक आलम, रूबी रानी, रीना, तौहीद आलम, सुमन कुमार, अजित, पप्पू कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किया. सभी ने मीरा कुमारी के सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायक रहेगा. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शॉल, बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. सम्मान पाकर मीरा कुमारी भावुक हो उठी. अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का सहयोग व विद्यार्थियों का स्नेह उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है. समारोह के अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी. समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >