शारीरिक शिक्षक के सेवा निवृति पर विदाई समारोह आयोजित

शारीरिक शिक्षक के सेवा निवृति पर विदाई समारोह आयोजित

फलका मध्य विद्यालय महम्मदनगर राजधानी में शारीरिक शिक्षक देवत्तम कुमार के सेवा निवृत्त होने पर विद्यालय परिवार के ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता प्रधानाध्यापक गीता प्रसाद ने किया. सभी शिक्षकों ने फूल माला पहना कर शॉल व अन्य उपहार देकर सम्मान किया. प्रधानाध्यपक ने कहा कि शिक्षक देवतम कुमार काफी कर्मठ ज्ञानी व्यक्ति थे.वह समय का काफी पावंद थे. सेवानिवृत शिक्षक देवत्तम कुमार ने कहा में विद्यालय को हमेशा शिक्षा का मंदिर माना है. मेरा कार्य ही सच्ची पूजा है. शिक्षक गीता प्रसाद, जहांगीर आलम, शराफत हुसैन, अभिषेक कुमार, तारीख हैदर, आसिफ इकबाल, देवाशीष कुमार, दिवाकर कुमार, नवनीत नागर,अमन कुमार, प्रभाकर कुमार, अमानुल्लाह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >