फोटो. 19 सड़क जाम करते लोग, 20 सड़क जाम के बीच रोती विलखती किसान परिवार की महिलायें, 21 एनएच पर लगा वाहनों की लम्बी कतारें, कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया बालू टोला गांव के किसान के हत्या के आक्रोश में बुधवार सुबह परिजनों व समर्थकों ने सड़क पर उतर कर शहीद चौक कुरसेला के समीप एनएच 31 सड़क के बीच बैठ कर आवागमन ठप कर दिया. एनएच 31पर वाहनों के जाम से एसएच 77 का परिचालन भी ठप हो गया. सड़क जाम करने वालों में पुरुषों के साथ किसान परिवार की महिलाये शामिल थी. आक्रोशित जाम समर्थक मृत किसान की बरामदगी और आरोपी के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. समर्थक पुलिस पर आक्रोश जता रहे थे. मार्ग के जाम बीच समर्थको ने सड़क पर टायर प्लास्टीक का बोतल कुड़ा जला कर विरोध जताने का प्रयास किया. समझाने के बाद सड़क पर जलाये आग को बुझा दिया. गुस्साये लोग किसान जुलो यादव का गोली मार हत्या करने वाले एक कथित आरोपी पर आरोप लगा रहे थे. थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार के समझाने भरोसा देने के बाद भी लोग जाम तोड़ने के लिये तैयार नहीं थे.सड़क जाम करने वाले का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था. पुलिस के लिये स्थिति लगातार बेकाबू होती जा रही थी. किसान की पत्नी तीला देवी छाती पीट पीट कर पति के शव की बरामदगी और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रही थी. सड़क पर परिचालन ठप होने से नेशनल हाईवे और स्टैट हाईवे पर वाहनों की लगभग चार किलो मीटर के दुरी में दोनों तरफ लम्बी कतार लग गयी थी. मालवाहक फोर व्हीलर वाहनों के साथ यात्री बस इस सड़क जाम में फस कर बैचेन दिख रहे थे. बसो के यात्रियों को गतंव्य तक पहुंचने में विलंब होने को लेकर बेचैन बने हुये थे. स्थिति नियंत्रण के लिये बरारी पोठिया थाना की पुलिस सड़क के जाम स्थल पर पहुंच चुकी थी. विरोध के बावजूद पुलिस धेर्य संयम बरत कर लोगों के आक्रोश को शांत कराने के प्रयास कर रही थी. राजद किसान प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव ने जाम स्थल पर पहुंच कर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर लगभग ढाई घंटे के बाद सड़क का परिचालन चालू कराने में योगदान निभाया. श्री यादव ने कहा कि कटिहार के एसपी डीएसपी से बात कर मामले में मांग पर शीघ्र कारवाई के भरोसा के बाद जाम को तोड़ा गया. थाना क्षेत्र के खेरिया बालू टोला निवासी किसान का बटेशपुर दियारा में पटवन करने के क्रम में मंगलवार दोपहर गोली मार हत्या कर दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
