कटिहार अर्जक संघ की ओर से बोधगया में आयोजित आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीकांत प्रसाद को सम्मानित किया गया. अर्जक संस्कार को अपनाने व विस्तार आदि में प्रशंसनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार भारती, संस्कृति समिति के अध्यक्ष एसआर सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया. अर्जक संघ के जिला संयोजक इंजीनियर गिरिजा प्रसाद सिंह ने हर्ष जताते हुए कहा कि देश को काल्पनिक से वास्तविक मानवतावाद की ओर लौटना होगा. सम्मान मिलने पर कटिहार निवासी लक्ष्मीकांत प्रसाद ने कहा कि समाज के पूर्व निर्धारित मूल्यों का मानव हित में पुनर्निर्धारण ही क्रांति है. अति पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के पूर्व सदस्य तारकेश्वर ठाकुर, राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन, वरिष्ठ राजद नेता बिजय यादव, भोला पासवान, अख्तर आलम बबलू, प्रो गंगासागर दीनबंधु, हरे राम सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, अधिवक्ता केदार पासवान, श्रीलाल उरांव अजय ठाकुर, रवि मुंडा आदि ने हर्ष जताया.
अर्जक संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित होने पर दी बधाई
अर्जक संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित होने पर दी बधाई
