परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं

परीक्षा में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं

डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गास्थान के छात्र छात्राओं ने इस बार भी इंटर व मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अभी भी बधाई दी जा रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विशाखा ने छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बताया कि विद्यालय के छात्रा साक्षी कुमारी ने इंटर कला में 500 में 439 अंक प्राप्तकर विद्यालय व डंडखोरा को गौरवांवित किया है. जबकि इसी विद्यालय की मृणालनी कुमारी व प्रीति कुमारी ने क्रमश: 417 व 401 प्राप्त कर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे है. इसी तरह में मैट्रिक परीक्षा में आशीष कुमार यादव ने 500 में 455 अंक प्राप्त कर विद्यालय व डंडखोरा का नाम रौशन किया है. जबकि कुमारी अंशिका झा व शिवम कुमार विश्वास ने क्रमशः 434 व 430 अंक प्राप्त कर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे है. स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम, समाजसेवी कालंदी कुमारी, मध्य विद्यालय दुर्गास्थान के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक फुलेंद्र आचार्य, संजय राउत सहित सभी शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >