ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई पर जताया हर्ष

ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई पर जताया हर्ष

बलिया बेलौन भारत ने पहलगाम आतंकी हमला का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों के ठिकानों पर मिसाइल से हमला कर निस्तनाबुद कर देने की चर्चा हर जगह हो रही है. शेखपुरा में मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन के नेतृत्व में बुजुर्गों के साथ इस कार्रवाई पर चर्चा करते हुए कहा की ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमला के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों के जवान ने करारा जवाब दिया है. जितनी प्रशंसा की जाय कम है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है. इससे देश भर में उत्साह का माहौल है. पाकिस्तान के साथ 1965, 1971,1999 के युद्ध को याद करते हुए कहा कहा की हर बार पाकिस्तान की हार हुई है. एकबाल हुसैन ने कहा की कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसे जांबाज वायु सेना के कमांडर पर देशवासियों को गर्व है. उन्होंने पाकिस्तान और पीओके में स्थित लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों पर सटीक हमले किये. हमला में किसी का सिंदूर उजड़ गया है. ऐसे में ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर बड़ा संदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >