महिला ने पति की डूबने की आशंका जताकर खोजबीन की मांग की

महिला ने पति की डूबने की आशंका जताकर खोजबीन की मांग की

प्रतिनिधि, प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवट टोला केहुनिया की पीड़िता राधा देवी ने प्राणपुर थाना में आवेदन देकर पति के दीघा धार में डूबने की आशंका जतायी है. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि दो जनवरी की संध्या तकरीबन छह बजे दक्षिण केवट टोला केहुनिया भोज खाने के लिए गये थे. रात्रि में नहीं लौटे. तीन जनवरी को खोजबीन करने पर दिघा धार केहुनिया के समीप मेरे पति का पहना हुआ चप्पल, गमछा एवं लूंगी देखा गया. जो दीघा धार में डूबने की आशंका है. पति की बरामदगी के लिए प्राणपुर थाना में आवेदन देकर गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >