इसके पहले भी जमीन विवाद में कई लोगों को गंवानी पड़ी है जान

इसके पहले भी जमीन विवाद में कई लोगों को गंवानी पड़ी है जान

कटिहार जिले में जमीन विवाद के मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. जमीन विवाद मामले निपटारा की दिशा में पुलिस प्रशासन की पहल समय पर नहीं होने के कारण पहले भी दर्जनों हत्याएं हो चुकी है. पिछले वर्ष मनसाही थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में भयानक गोलीबारी की घटना हुई थी. जिसमें कई लोग घायल हुए थे और एक की मौत हुई हुई थी. सबसे अधिक जमीन विवाद के मामले दियारा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. जमीन पर कब्जे को लेकर फायरिंग, हत्या आम बात है. कोढ़ा थाना के गेड़ाबाड़ी में जमीन विवाद में हत्या मामले ने फिर यह साबित कर दिया है की जमीन विवाद के मामले निपटने में प्रशासन विफल साबित हो रही है. दरअसल थाना व अंचल तक तो मामले पहुंचते हैं, लेकिन निपटारे में वर्षों लग जाने के बावजूद कोई निदान नहीं निकल पाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >