अग्निशमन सप्ताह को लेकर विद्यालय में कराया गया निबंध प्रतियोगिता

14 से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सप्ताह के समापन पर सोमवार को विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

कटिहार. 14 से 20 अप्रैल तक आयोजित अग्निशमन सप्ताह के समापन पर सोमवार को विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आग से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं जागरूकता से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मकता प्रस्तुत दी. निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अग्नि सुरक्षा के महत्व, आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले उपाय तथा समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किया. पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने रंगों व चित्रों के जरिए आग से बचाव के संदेश को प्रभावी ढंग से दर्शाया. अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. मध्य विद्यालय बीएमपी सात के कक्षा छठी सातवीं एवं आठवीं के बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता कराया गया. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्ग 7 की छात्रा पलक कुमारी रही. द्वितीय स्थान पर वर्ग 8 की छात्रा ममता कुमारी तथा तृतीय स्थान पर वर्ग छह की छात्रा मीठी कुमारी रही. सरस्वती विद्या मन्दिर में बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता कराया गया. जिसमें कक्षा एक, दो एवं तीन के छात्र शामिल हुए. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे. कक्षा दो के छात्र आयुष्मान कुमार तथा द्वितीय स्थान पर शिवानी कुमारी व तृतीय स्थान पर अदिति झा रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >