केंद्र प्रायोजित योजनाओं से आमलोगों को करें लाभान्वित: तारिक

केंद्र प्रायोजित योजनाओं से आमलोगों को करें लाभान्वित: तारिक

सांसद की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक में 67 योजनाओं की समीक्षा कटिहार स्थानीय विकास भवन सभागार में सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा संचालित 67 विभागों से संबंधित योजनाओं व कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. सांसद सह अध्यक्ष तारिक अनवर ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बैठक के माध्यम से केन्द्र की जो भी योजनाएं संचालित है. वैसी योजनाओ की समीक्षा कर कल्याणकारी एवं विकासात्मक कार्यो में तेजी लाना तथा सरकार द्वारा आमजनों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उपलब्ध कराना है. इसके आलोक में पूर्व की बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में जो निर्देश दिये गये थे. उसके बारे में भी प्राप्त शिकायतें एवं सुझाव पर विस्तृत चर्चा किया गया. बैठक में शिकायत एवं सुझाव पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. विधायकों, प्रखंड प्रमुखों, नगर निकायों के अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव, प्रस्ताव तथा शिकायतों को दर्ज कराया गया. इस पर संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी सह सदस्य सचिव आशुतोष द्विवेदी ने आश्वस्त किया कि जितने बिंदुओं को उठाया गया है. सब को स-समय पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा. बैठक में शामिल बरारी, कोढ़ा एवं बलरामपुर के विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए उसके समाधान की दिशा में साकारात्मक पहल करने की मांग की. बैठक में अध्यक्ष सह सांसद तारिक अनवर केे साथ विधायक बरारी विजय सिंह, विधायक कोढ़ा कविता देवी, विधायक बलरामपुर संगीता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह के साथ-साथ विभिन्न नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद एवं जिला पदाधिकारी सह सदस्य सचिव आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, नगर आयुक्त संतोष कुमार, अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए सुदामा प्रसाद सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक में इन योजनाओं की हुई समीक्षा ——————– दिशा की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विभागों से जुड़ी करीब 67 योजनाओं की समीक्षा की गयी. जिन योजनाओं की समीक्षा की गयी. उसमें ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीन दयाल अंत्योदय-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सांसद आर्दश ग्राम योजना, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजनाएँ, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी योजना, कृषि क्लीनिक और कृषि व्यवसाय केंद्र योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-प्रति बूंद अधिक फसल सहित विभिन्न विभागों से संचालित विभिन्न विकासात्मक, लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास के विभिन्न कार्याें की अद्यतन स्थिति के संबंध में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों से जानकारी लिया गया तथा इसकी समीक्षा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >