बुकिंग के बाद पात्र उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस का होम डिलीवरी सुनिश्चित करें: एडीएसओ

बुकिंग के बाद पात्र उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस का होम डिलीवरी सुनिश्चित करें: एडीएसओ

कटिहार समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार व आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने शुक्रवार को पत्रकारों के साथ जिले में एलपीजी गैस की स्थिति साझा किया. जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है. एडीएसओ ने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. जिसमें कटिहार अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 10 प्रखंडों में 31 एजेंसी, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 04 प्रखंडों में 18 एजेंसी एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 02 प्रखंडों में 05 एजेंसी के पास घरेलु उपभोक्ताओं के लिए शुक्रवार को कुल 12417 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा गुरुवार को घरेलू गैस की बुकिंग 6481 के विरूद्ध 7659 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 1152 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध है. उन्होंने दावा किया कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. कटिहार जिलान्तर्गत कार्यरत एजेंसियों की मांग के अनुरूप कंपनियों से प्राप्त डाटा के अनुसार शुक्रवार को कुल 3147 घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. जिससे सम्पूर्ण प्रखंड अन्तर्गत विभिन्न गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से संबंधित एलपीजी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुसार आसानी से गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि सभी एलपीजी गैस एजेंसी संचालक को निर्देशित किया गया है कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस सिलिंडर उपलब्ध करायें. गैस एजेंसी में भीड़ न लगायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >