पारिवारिक विवाद के आक्रोश में युवक ने पी ली जहर

पारिवारिक विवाद के आक्रोश में युवक ने पी ली जहर

कुरसेला नगर पंचायत के वार्ड एक में पारिवारिक विवाद में युवक ने जहर खा लिया. जहर प्रभाव से युवक की स्थिति बिगड़ गयी. जानकारी अनुसार युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया. जहां युवक उपचारत था. युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है. जहर खाने वाला पीड़ित युवक सुरज कुमार बताया गया है. युवक के परिवार द्वारा गैस खोल कर आग लगाने का प्रयास किया. पीड़ित युवक के प्रयास से घर को जलने से बचाया गया. आग लगाने का वजह पूछने पर युवक के साथ मारपीट किया गया. आक्रोश में आकर उसने जहर पी ली. जहर का असर बढ़ने से वह चिल्लाने लगा. पुलिस ने उसे उपचार के सीएचसी पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >