41 लोगों को घर खाली करने का नोटिस जारी -168 घर हटाने की है प्रक्रिया जारी, जल संसाधन विभाग सख्ती करने को तैयार – 80 फीसदी लोगों को है अपना जमीन घर बरारी प्रखंड के गुरुमेला पंचायत की बहुप्रतिक्षित मांग झऊवाकोल बरंडी बायां तटबंध जो धोबिया घाट तक तटबंध पर मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क पथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है. बरारी एवं कुरसेला प्रखंड को सीधे तौर पर जोड़ेगा. बरंडी बायां तटबंध झऊवा कोल में अतिक्रमण कर 168 घरों को हटाने के लिए ग्रामीणों के अनुरोध पर अंचल द्वारा नापी कर जल संसाधन विभाग की जमीन को चिन्हित करना है. ताकि तटबंध मजबूत होकर सड़क का निर्माण कराया जा सके. बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल कार्यालय काढागोला के बरंडी बायां तटबंध पर संवेदक संग कार्य कर रहे एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि 168 घर बना हुआ है. जिसमें अंचल एवं विभाग द्वारा जांचोपरांत 80 फीसदी घर के लोगों का अपना जमीन पर घर है. फिर भी लोग अतिक्रमण कर बैठै है. अंचल द्वारा 41 लोगों को नाटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का एक सप्ताह का समय दिया गया था. लेकिन वह भी पार कर गया. घर नहीं हटाया तो मुख्यमंत्री सड़क योजना पर पानी फिर सकता है. विभाग का कहना है कि प्रशासन की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया की जा रही है. तटबंध मजबूत नहीं बना तो बाढ़ के समय काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
