हरिगंज चौक पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, हर घंटे लग रहा जाम

हरिगंज चौक पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, हर घंटे लग रहा जाम

कटिहार शहर के हरिगंज चौक अतिक्रमण रहने के कारण इस मार्ग पर हर घंटे जाम लगी रहती है. जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. एनएच 81 को शहरी क्षेत्र से शिव मंदिर चौक-चौधरी मोहल्ला एवं हरिगंज तथा शहीद चौक से दौलत रम चौक हरिगंज होते हुए यह मुख्य मार्ग जोड़ती है. यह मार्ग काफी व्यस्तम है. वाहनों की आवाजाही के साथ-साथ लोगों की भी काफी भीड रहती है. जिस कारण ट्रैफिक व्यवस्था हरिगंज चौक की चरमराई रहती है. हरिगंज चौक व उसके आसपास मुख्य सडक के किनारे दुकान लगाकर सड़क को अतिक्रमण कर रखते हैं. इसके अतिरिक्त अवैध रूप से ऑटो एवं ई रिक्शा पार्किंग कर जाम की समस्या उत्पन्न करते हैं. सड़क को अतिक्रमण कर दुकान लगाने व अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग करने के कारण हरिगंज चौक पर जाम की स्थिति हर घंटे बनी रहती है. पश्चिम बंगाल से शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने का मुख्य सड़क पश्चिम बंगाल से कटिहार के शहरी क्षेत्र में आवागमन का यह प्रमुख मार्ग है. बावजूद लोगों के अतिक्रमण कर किए जाने के कारण इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है. यहां तक की बंगाल से अधिक संख्या में पेशेंट इलाज के लिए कटिहार चिकित्सक के पास आते हैं. ऐसी परिस्थिति में एंबुलेंस भी जाम में फंस जाता है. छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसकर होते हैं परेशान इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान है. जिस कारण छात्र-छात्राओं का आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में सड़क को अतिक्रमण किए जाने के कारण छात्र-छात्राओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है. खासकर परीक्षा के दिनों में इस मुख्य मार्ग पर जाम के कारण अभ्यर्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >