इंप्लाइज यूनियन ने महा प्रबंधक को सौंपा 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन

इंप्लाइज यूनियन ने महा प्रबंधक को सौंपा 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन

-विवाह भवन, 20 बेड का अतिरिक्त विश्रामालय का निर्माण, रेलवे इंस्टिट्यूट, सामुदायिक भवन का वातानुकूलित करने की जीएम ने दी स्वीकृति कटिहार एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन, कटिहार मंडल ने एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव का कटिहार मंडल में आगमन संरक्षा निरीक्षण-2026 के तहत हुआ. उनके आगमन पर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया. इस अवसर पर मान्यता प्राप्त नंबर वन ट्रेड यूनियन एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन ने महाप्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में यूनियन के केंद्रीय नेतागण एवं मंडलीय स्तर के नेता, कटिहार स्थित दोनों शाखाओं के शाखा अध्यक्ष व सचिव सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पासवान ने महाप्रबंधक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया. केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर ने प्रशासन व यूनियन की आपसी समन्वय की सोच को दर्शाते हुए महामंत्री संग महाप्रबंधक के साथ दोस्ताना फोटो लिया गया. मंडल मंत्री रजनीश कुमार, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने प्राकृतिक एवं नैसर्गिक पौधा के साथ-साथ सम्मान-पत्र सौंपा. तत्पश्चात इंप्लाइज यूनियन के अधिकारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर उपस्थित डीआरएम किरेंद्र नरह को पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र विनय कुमार दीनबंधु, अरविंद, अनुराग, राजेश, सौरभ, अनिल, मुकुंद, मृत्युंजय, शिवकिशोर, मोहनलाल, भोला, संतराज, सूरज, लॉरेंस, राजेश, भवेश, मंतोष, राजेश, राहुल, अविनाश एवं जानु ने देते हुए उन्हें स्वागत एवं सम्मानित किया. बैठक के दौरान मंडल मंत्री ने कटिहार मंडल को विभिन्न नए संसाधन प्रदान करने के लिए महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया. साथ ही 12 सूत्री ज्ञापन पर गहराई से विचार करने के लिए मंडल की विभिन्न लंबित मांगों को उनके समक्ष रखा गया. कर्मचारी विश्राम गृह का मांग स्वीकृत इंप्लाइज यूनियन के अधिकारियों ने 12 सूत्री मांगों के ज्ञापन में ओटी पाड़ा क्षेत्र में एक नए विवाह भवन, 20 बेड का अतिरिक्त कर्मचारी विश्राम गृह के निर्माण का प्रस्ताव एवं सिलीगुड़ी प्रवर रेलवे संस्थान के जर्जर स्थिति को जीर्णोद्धार करने, प्रवर रेलवे संस्थान कटिहार एवं सामुदायिक भवन कटिहार को वातानुकूलित करने सहित अन्य मांगों को ज्ञापन सौंपा. जीएम ने इंप्लाइज यूनियन के इन मांगों को मंजूरी देते हुए स्वीकृत किए. इंप्लाइज यूनियन के अधिकारियों ने कहा कि महाप्रबंधक द्वारा लिए गए इन सकारात्मक एवं त्वरित निर्णयों के लिये एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन कटिहार मंडल दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >