प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ता की बैठक में बूथ कमेटी बनाने पर बल

प्रखंड के रौनिया पंचायत के सिंहवा पोखर के निकट राजद अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया तनवीर आलम की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

बरारी. प्रखंड के रौनिया पंचायत के सिंहवा पोखर के निकट राजद अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया तनवीर आलम की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. संचालन विमल मालकार ने करते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी का निर्माण कर बूथवार लोगों के बीच राजद सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आहवान एवं संकल्प में विधवा पेंशन की राशि 1500 करने एवं भाई बहिन योजना में प्रति परिवार को ढाई हजार की घोषणा पत्र के साथ लोगों को जागरूक करना है. बैठक में राजद के विधान सभा प्रभारी मनोहर प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता भोला पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, नगर पंचायत कुरसेला के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डु यादव, प्रदेश सचिव तस्लीम धावांज, गोपाल यादव, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, विमल मालाकार प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, बकरुद्दीन आलम प्रखंड सचिव, अबु तालिम, नसीम मजहर, इब्राहिम आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >