किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर

– अफवाहों से दूर रहने की अपील – सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी से बचने की सलाह, अभिभावकों को किया जागरूक बारसोई प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड कार्यालय में चिकित्सकों एवं आशा फैसिलिटेटरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीभी टीका किशोरियों के लिए बेहद प्रभावी है. विद्यालयों में 9 से 14 वर्ष की छात्राओं को सर्वावैक का दो डोज दिया जा रहा है. प्रथम चरण में करीब 1500 छात्राओं का टीकाकरण किया. दूसरे चरण में 196 छात्राओं को दूसरा डोज लगाया जा चुका है. शेष छात्राओं के लिए अभियान लगातार जारी है. सरकार द्वारा नया एचपीभी वैक्सीन गाडाशील भी उपलब्ध कराया. 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सिंगल डोज के रूप में दिया जा रहा है. अबतक 18 किशोरियों को यह नया टीका लगाया जा चुका है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन किशोरियों को पहले से सर्वावैक का दोनों डोज दिया जा चुका है. नया वैक्सीन लेने की आवश्यकता नहीं है. बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस टीके को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. जो पूरी तरह भ्रामक और निराधार है. अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं. उन्होंने कहा कि यह टीका किशोरियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >