बिजली तार सड़क पर गिरा था, करंट से गाय की मौत

बिजली तार सड़क पर गिरा था, करंट से गाय की मौत

कदवा प्रखंड क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के अशियानी में बिजली के करंट लगने के कारण एक मवेशी की मौत हो गयी. इस संबंध में पशुपालक ने अंचलाधिकारी व कदवा थाना में आवेदन देकर जांच करते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है. आवेदन में कहा है कि मंगलवार की दोपहर अशियानी निवासी नजीर अपने गर्भवती गाय को लेकर चराने जा रहा था. तभी गाय गांव के ही पश्चिम सड़क पर बिजली के टूटे तार के चपेट में आ गया. बिजली के करंट लगने से गाय की मौत हो गयी. पशुपालक बाल- बाल बच गया. जदयू जिला महासचिव अंजार आलम ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से इस प्रकार की घटना हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >