मनिहारी में नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न

मनिहारी में नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न

– गुलाब ओम व निशा बनी सशक्त स्थायी समिति सदस्य मनिहारी अनुमंडल कार्यालय मनिहारी में नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न हुआ. गुलाब चौधरी, ओम गुप्ता व निशा कुमारी सशक्त स्थायी समिति सदस्य निर्वाचित हुई. नगर के कुल सभी 15 पार्षद चुनाव में भाग लिए. प्रथम पद पर रीता देवी और निशा कुमारी, द्वितीय पद पर ओम कुमार गुप्ता और युगल पासवान, तृतीय पद पर गुलाब चौधरी और श्रवण कुमार ने नामांकन पत्र भरा. विजयी गुलाब चौधरी, ओम गुप्ता व निशा कुमारी को आठ- आठ मत मिले. दूसरे पक्ष तीनों को सात- सात मत मिले. पूर्व के तीन सशक्त स्थायी समिति सदस्य में दो सदस्य गुलाब चौधरी व ओम गुप्ता निर्वाचित होकर वापसी की. जबकि रीता देवी को पराजित होना पड़ा. इस चुनाव में पार्षद ओम गुप्ता, गुलाब चौधरी, अनुज मंडल, श्रवण कुमार, बेचन सिंह, रीता देवी, लखी देवी, सुल्ताना परवीन, कुमुद देवी, स्मिता सिन्हा, काजल देवी, निशा कुमारी, रीता देवी, विमली देवी, युगल पासवान शामिल हुए. मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि नवनिर्वाचित सशक्त स्थायी समिति सदस्य निशा कुमारी, ओम गुप्ता व गुलाब चौधरी को प्रमाण पत्र दिया गया. शपथ कराया गया. मौके पर मनिहारी बीडीओ सनत कुमार, मनसाही सीओ इस्माईल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >