खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई व भतीजे को पीटा, घायल

खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई व भतीजे को पीटा, घायल

कटिहार हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया, जहां आपसी रंजिश में अपनों ने ही अपनों का खून बहा दिया. घटना सोमवार सुबह की है, जब अब्दुल सकुर (55 वर्ष) अपने पुत्र आफताब आलम के साथ लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर हसनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. मामला दर्ज कराने के बाद जैसे ही दोनों पिता-पुत्र थाना से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे. रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उनके बड़े भाई व अन्य परिजनों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि समीर, अफसर, पेशकार, बक्कर और सलाउद्दीन सहित कई लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से हमला कर दिया. हमलावरों ने दोनों को बेरहमी से पीटा. अब्दुल शकुर और उनके पुत्र आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए. अब्दुल सकुर के छोटे पुत्र महबूब आलम को भी मारपीट कर घायल कर दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, घायल आफताब आलम ने बताया कि उनके पिता के बड़े भाई जबरन उनकी खेती की जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं. काफी समय से विवाद चल रहा है. सोमवार सुबह इसी मुद्दे को लेकर घर में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वे थाना में शिकायत दर्ज कराने गए थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >