जमीनी विवाद में आठ मामलों का हुआ निष्पादन, 19 मामले रह गये लंबित

जमीनी विवाद में आठ मामलों का हुआ निष्पादन, 19 मामले रह गये लंबित

कटिहार शहर के नगर थाना, सहायक थाना व मुफस्सिल थाना में शनिवार को सीओ अंशु कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें आठ मामलों का निष्पादन किया गया. तीनों थाना में नये पुराने मिलाकर 27 आवेदन पर सुनवाई हुई. आवेदन को लेकर आवेदक की ओर से प्रस्तुत किए गये दस्तावेज के आधार व दोनों पक्षों की उपस्थिति में आठ मामलों का निष्पादन किया गया. जिसमें नगर थाना में पांच आवेदन की सुनवाई में दो मामलों का निष्पादन किया गया. जबकि प्रतिवादी के अनुपस्थिति में तीन मामला लंबित रह गया. सहायक थाना में नये पुराने आवेदन को लेकर सात आवेदन थे. जिसमें दो मामला का निष्पादन किया गया. शेष पांच लंबित रह गया. जबकि मुफस्सिल थाना में नये पुराने मिलाकर कुल 15 आवेदन थे. जिन मामलों में वादी पक्ष तो किस मामले में प्रतिवादी अनुपस्थित रहे. जिस कारण चार मामलों का निष्पादन किया गया. शेष मामले लंबित रह गये. इस मौके पर संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ अंचल निरीक्षक पारसनाथ सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >