चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

कटिहार जिले भर में ईद का त्यौहार शनिवार को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण .में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से पुलिस बल की तैनाती की गई थी. चौक-चौराहों एवं मस्जिदों के आसपास दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी लगातार गश्त करते नजर आए.सुबह से ही विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी. डीएम आशुतोष द्विवेदी व एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से चिन्हित 371 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात थे. सभी एसडीपीओ, पुलिस अंचल निरीक्षक, थाना अध्यक्ष पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहें. सदर वन एसडीपीओ अभिजीत सिंह, सदर 2 एसडीपीओ रंजन कुमार, बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार एवं मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार अपने क्षेत्र के ईदगाहों का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते रहे. पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों व हुडदंगियों पर विशेषकर थी. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस अपनी नजर बनाए हुए रखी थी. एसपी शिखर चौधरी जिले के कटिहार, बारसोई एवं मनिहारी अनुमंडल की मोनरेंटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देशित करते रहें. कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले की निगरानी की जा रही थी. जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सुरक्षा की दृष्टिकोण से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया. पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >