सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद

सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद

बलिया बेलौन कुर्बानी का त्योहार बकरीद गुरूवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर ईदगाह में ईद ए अजहा की नमाज अदा करने के बाद घरों में आकर कुर्बानी की अदायगी की गयी. एसडीओ राजू कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार पल पल की खबर लेते रहे. आजमनगर सीओ रिजवान आलम दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त तैनात रहे. बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन, सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली शांति व्यवस्था के लिए दल बल के साथ गस्ती में रहे. कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मरगुबुल हक, मुखिया संघ अध्यक्ष सह बेलौन मुखिया मेराज आलम, शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, जिला परिषद मुनतसीर अहमद, चनदहर मुखिया रागीब शजर, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, बेनी जलालपुर मुखिया नाहीद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजूल हक, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, बीझारा मुखिया इनायत राही, शिकारपुर मुखिया सहरयार आलम, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, पैक्स अध्यक्ष अफरोज आलम, शेखपुरा मुखिया पति अरब आलम, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, सालमारी मुखिया गोलाम सरवर, सनोवर आलम, इमाम जाफर आदि ने शांति पूर्ण बकरीद मनाने पर क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >