अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो अलग-अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपित एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपित को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक विरासत में भेज दिया है. एक शराबी को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गदाराम टोला के गौतम कुमार पर अमदाबाद थाना में अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो के तहत मामला दर्ज था. एक अन्य मामले में बाखरगंज के मिनाजुल पर अपहरण एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज था. उनके नेतृत्व में अमदाबाद थाना के अपार थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एसआई पंकज प्रताप, संजीत प्रसाद, एसआई नंदू राम, एसआई प्रियंका कुमारी, पीएसआई जैकी कुमार, पीएसआई वीणा कुमारी, एएसआई अमित कुमार कश्यप एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि किशनपुर गांव निवासी आजाद कुमार झा को शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्हें भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
