डीआरएससी रेल ने सन्नी क्रिकेट क्लब को 60 रन से हराया

राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को पुल ए का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब व डीआरएससी रेल का मैच 35-35 ओवरों का खेला गया.

कटिहार. राजेन्द्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को पुल ए का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब व डीआरएससी रेल का मैच 35-35 ओवरों का खेला गया. जिसमें डीआरएससी रेल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट पर 285 रन बनाये. डीआरएससी रेल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मृत्युंजय मंडल ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 108 रन और मुस्तफिजुर रहमान ने 59 रन बनाये. सन्नी क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक पमनानी ने दो विकेट लिये. 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन्नी क्रिकेट क्लब की टीम 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 225 रन ही बना पायी. बल्लेबाजी में मुकुल ने 48 रन और मयंक पमनानी ने 41 रन बनाये. गेंदबाजी में डीआरएससी रेल की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट और अजित दुबे ने दो विकेट चटकाए. डीआरएससी रेल ने 60 रन से मैच को जीत कर दो अंक हासिल किया. मैन ऑफ द मैच मृत्युंजय मंडल को दिया गया. निर्णायक के रूप में आशुतोष कुमार और अनुराज कुमार रहे. बुधवार का मैच राइजिंग क्रिकेट एकेडमी व सन्नी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा. जिसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के उपसचिव जावेद आलम ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >