शराब के नशे में कार चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

शराब के नशे में कार चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

कोढ़ा, थाना क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोढ़ा थाना पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि गेड़ाबाड़ी बाजार की ओर एक कार चालक नशे की हालत में तेज गति से वाहन चला रहा है. आमलोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है. सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोकने का प्रयास किया. जांच के दौरान चालक नशे की हालत में पाया गया. पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धीरज कुमार सिंह, गेड़ाबाड़ी बाजार निवासी के रूप में की गई है. थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था. उसकी लापरवाही के कारण सड़क पर दुर्घटना की संभावना बन सकती थी. इसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. कोढ़ा थाना पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शराब के नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें. ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की लापरवाही करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >