कटिहार नगर निगम क्षेत्र में चल रहा ड्रेनेज निर्माण कार्य अब आमलोगों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है. शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण को लेकर सड़कों को तोड़ दिया गया है. लेकिन कई जगहों पर अब तक सड़क का पुनर्निर्माण और समतलीकरण कार्य पूरा नहीं हो सका है. इससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. शहर की मुख्य सड़कों में जगह-जगह बने गड्ढों के कारण आये दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं. ताजा मामला बुधवार का है. जहां शहर के मामू चौक के समीप एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गड्ढे के कारण पलट गया. बताया जाता है कि टोटो पर आम लदा हुआ था. चालक बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान टूटी सड़क और गड्ढे की वजह से वाहन संतुलन खो बैठा और पलट गया, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन टोटो पर लदा आम सड़क पर बिखर गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्रेनेज निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है. कई स्थानों पर चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं की गई है. जिससे रात के समय दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है.
ड्रेनेज निर्माण बना हादसों की वजह, महमूद चौक पर गड्ढे में पलटा टोटो
ड्रेनेज निर्माण बना हादसों की वजह, महमूद चौक पर गड्ढे में पलटा टोटो

ड्रेनेज निर्माण बना हादसों की वजह, महमूद चौक पर गड्ढे में पलटा टोटो