नाले का ढक्कन टूटा

नाले का ढक्कन टूटा

कोढ़ा. प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से मुकेश ठाकुर के घर तक बने ढक्कनयुक्त नाले का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. यह नाला कुछ महीनों पूर्व जिला परिषद मद से जल निकासी व्यवस्था के तहत बनाया गया था.स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के निर्माण के बाद मंदिर परिसर में जलभराव की समस्या तो हल हो गई थी. अब ढक्कन टूटने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। विशेष रूप से छोटे बच्चे, जो अक्सर मंदिर परिसर में खेलते हैं, दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >