शाकाहार शिक्षा को बढ़ावा के लिए डॉ सदानंद को मिला 30वां महावीर पुरस्कार के लिए नामांकन का मिला पत्र

शाकाहार शिक्षा को बढ़ावा के लिए डॉ सदानंद को मिला 30वां महावीर पुरस्कार के लिए नामांकन का मिला पत्र

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज निवासी डॉ सदानंद पॉल को शाकाहार शिक्षा बढ़ावा के लिए 30वां महावीर पुरस्कार का नामांकन के लिए आमंत्रण आया है. वर्ष 2005 से वे शिक्षा जगत में अलख जगा रहे है. वर्तमान में डॉ पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल, पटनी नारायणपुर में प्रिंसिपल है. खुद शाकाहार है. शैक्षणिक गतिविधियों शाकाहार के प्रचार प्रसार में सामाजिक सरोकार के साथ जुड़े है. कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों और पुरस्कारों से सम्मानित डॉ पॉल को चेन्नई के भगवान महावीर फाउंडेशन का 30वां महावीर पुरस्कार के नामांकन का पत्र गत दिनों 20 मई 2026 को फाउंडेशन के ईमेल से प्राप्त हुआ है. अहिंसक, शाकाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाई, समुदाय और सामाजिक सेवा में से किसी क्षेत्र में अवर्णनीय योगदान के लिए डॉ सदानंद पॉल को यह नामांकन मिला है. पत्र के अनुसार, इस पुरस्कार का जूरी हेड न्यायमूर्ति एम एन वेंकटचैलेया है तथा पुरस्कार समारोह में भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति होगी. 1994 में स्थापित भगवान महावीर फाउंडेशन, चेन्नई प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए का प्रतिष्ठित महावीर पुरस्कार प्रदान करते है. इससे पूर्व डॉ पॉल को गणित में उनके विशेष प्रोजेक्ट अभाज्य संख्याओं से अभाज्य संख्या निकालने का अद्भुत कोरोनाइट फॉर्मूला के लिए अमेरिका के प्रतिष्ठित सिग्मा अवार्ड 2023 के लिए नामित किया गया था. वे बिहार के एकमात्र शिक्षक और देश के इकलौते हिंदी शिक्षक हैं, जिनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है. इसके अलावा भी दर्जनों सम्मान इन्हें मिला है. इस उपलब्धि के लिए लोगों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >