कटिहार. डॉ दिलीप जायसवाल को पुनः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कटिहार भाजपा ने खुशी व्यक्त की है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ जायसवाल, सदस्य विधान परिषद को विधिवत रूप से भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. डॉ जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कटिहार जिला अध्यक्ष मनोज राय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के कुशल कार्यकर्ता के रूप में दिलीप जायसवाल ने भाजपा की विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर बिहार बीजेपी की कोषाध्यक्ष एवं बिहार सरकार में मंत्री के पद को सुशोभित करने का काम किया है. खासकर कटिहार, पूर्णिया सहित सीमांचल क्षेत्र में काफी खुशी की लहर है. निश्चित रूप से डॉ जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सीमांचल सहित पूरे बिहार में संगठन और मजबूत एवं सशक्त हुआ है. 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ अपना परचम लहराकर बिहार में एनडीए की सरकार बनायेगी. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, प्रेम प्रकाश गुड्डू, राघवेंद्र सिंह, मुकेश पासवान, शोभा जयसवाल, रंजन झा, राजकुमार राय, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, गौरव पासवान, रीना झा, संजय झा, अमन निषाद सहित जिला एवं मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
