डीपीएस का वार्षिकोत्सव 19 को, तैयारी जोरों पर

डीपीएस का वार्षिकोत्सव 19 को, तैयारी जोरों पर

प्रतिनिधि, कटिहार दिल्ली पब्लिक स्कूल कटिहार के वार्षिकोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है. आगामी 19 अप्रैल को शहर के सिरसा स्थित डीपीएस कटिहार के परिसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा. यह जानकारी देते हुए डीपीएस कटिहार के निदेशक गाजी दानिश अहमद ने शनिवार को बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुति भी की जायेगी. साथ ही खेल महोत्सव के विजेता प्रतिभागी को भी पुरस्कृत किया जायेगा. वार्षिकोत्सव को यादगार बनाने के लिए कई स्तरों पर तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >