डीएम के जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही 10 मामलों का त्वरित निपटारा किया।

समाहरणालय परिसर में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना था. जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत व्यक्तिगत रूप से सुनी.

10 मामलों का मौके पर हुआ समाधान

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में से कुल 10 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया. शेष मामलों को समय-सीमा निर्धारित करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं निष्पादन के लिए हस्तांतरित किया गया.

लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को अपने कार्यों के लिए कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े. जनता दरबार इसी उद्देश्य से आयोजित किया जाता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. डीएम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी शिकायतों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनता दरबार में आएं, ताकि मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके.

ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूरज कुमार गुप्ता

सूरज कुमार गुप्ता पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया में एक्टिव है. वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत की. राजनीतिक व सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारिता करना इनकी रुचि में शामिल है. सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2007 में इन्हें भारत सरकार की ओर से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >