होली को लेकर जिला पुलिस अलर्ट, सोहार्द बिगाड़ने वालों की तो खैर नहीं

होली को लेकर जिला पुलिस अलर्ट, सोहार्द बिगाड़ने वालों की तो खैर नहीं

– शांति व नशा मुक्त वातावरण में मनाया होली – एसपी ने जिला वासी से शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का किया अपील – होली में डीजे पर रहेगी पूर्ण प्रतिबंध – जिले भर में 45 डीजे पुलिस ने किया जब्त कटिहार होली को लेकर जिला पुलिस अलर्ट है. जिले में शांतिपूर्ण एवं सोहार्द पूर्ण वातावरण में होली संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अडिग है. जिसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है. जिला पुलिस प्रशासन की ओर से चिन्हित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति से रह गई है.एसपी के निर्देश पर सभी थानों में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित कर सोहार्द पूर्ण वातावरण में होली संपन्न कराने पर बल दिया जा रहा है. इधर शनिवार को एसपी शिखर चौधरी ने जिले वासियों के साथ साथ खासकर युवा वर्ग से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की है. एसपी ने कहा कि गलत पदार्थ का सेवन, शराब का सेवन, सुख नशा नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा होली के दौरान नशा कर हंगामा एवं सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे. किसी भी सूरत में शांति भंग कर को लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. डीजे पर रहेगी पूर्ण प्रतिबंध, जिले में 45 डीजे जब्त होली के अवसर पर लोग अश्लील व फुहार गीत बजाते हैं. जिस कारण सोहार्द बिगड़ने की स्थिति प्रबल रहती है और सांप्रदायिक विवाद उत्पन्न होता है. राज्य सरकार के निर्देश पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. जिले भर में जिले भर में कल 45 डीजे को जब्त कर लिया गया है. सभी डीजे संचालक को 45 से 50 हजार बाउंड डाउन किया गया है. पुलिस की निगरानी डीजे संचालक पर है, बावजूद भी संचालक अगर डीजे बजाने किसी को देता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनसे 135 का बाउंड भी भरवा जा रहा है तथा थाना में हाजिरी भी लगाया जा रहा है. आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट व कमेंट से दूरी बनाकर रहेंगे एसपी ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि अफवाह पर किसी प्रकार का ध्यान नहीं देंगे. साइबर थाना की पूरी नजर वैसे लोगों पर रहेंगी जो अफवाह फैलाकर सोहार्द बिगाड़ने का कोशिश करेंगे. उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने आपत्तिजनक धार्मिक कमेंट व पोस्ट पर कमेंट करने से बचेंगे, वर्ना जेल की भी हवा खानी पड़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >