कटिहार कोसी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध ,कल्याण, समिति कटिहार की ओर से यज्ञशाला मैदान, शिव मंदिर चौक में भारतीय नववर्ष धूमधाम से मना. दिव्यांग महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में ली. दिव्यांग महिला एवं पुरुष ने कैरम प्रतियोगिता में भाग लिया. मुख्य अतिथि राजवंशी सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कहा कि आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का दिन है. आज कलयुगाबद 5127 विक्रम संवत 2082 का शुभारंभ तिथि है. आज से पूरी प्रकृति झूम झूम कर नया साल मानती है. इसलिए हमारे अंदर नवीनता की स्वाभाविक अनुभूति होती है. आज से नया मौसम, नया फसल व पृथ्वी की उत्पत्ति इसी दिन हुआ था. आरएसएस के विभाग संचालक जगदीश साह ने कहा कि दिव्यांग संस्था के द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों से जागरूक कर हिंदू नव वर्ष को महत्व एवं जानकारी देने के लिए कार्यक्रम हुआ. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ एवं समाजसेवी बबन झा ने दिव्यांग वर्ग को उनके खेल देखकर काफी प्रभावित हुए. विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला संयोजक संस्कार भारती के अभिषेक तिवारी ने कहा दिव्यांगता वास्तव में शरीर से नहीं मन से होती है. पूर्व संयोजक वनवासी कल्याण आश्रम फूल कुमारी ने भी दिव्यांगों के प्रति अपना विचार व्यक्त की. समाजसेवी सजल विश्वास ने सभी दिव्यांगों को अपने विचार से उनके मनोबल को बढ़ाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य सरकार बोर्ड सदस्य, समाज कल्याण विभाग शिव शंकर रमानी ने किया. जबकि मंच संचालन विजय कुमार ने किया. मौके पर जुगल मंडल, सुनीता देवी, अजीत कुमार मंडल, समाजसेवी गंगा राम चंद्रवंशी, समर बनर्जी, अजय यादव, जूली देवी, दुर्गा चंद्रवंशी, मोनिका कुमारी, ऋषिकेश शाह, ललित चौधरी, वासुदेव नायक, डॉ अवधेश, सत्यनारायण प्रसाद, दीनानाथ ऋषि, अभिषेक रमानी, जयप्रकाश बारिक, लक्ष्मी देवी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
