कटिहार छोड़ो अपने सारे काम-पहले चलो करें मतदान आदि नारों के साथ लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शत-प्रतिशत मतदान को लेकर दिव्यांगजनों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और खुद भी शपथ ली. सामाजिक संस्था कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा ,वृद्ध, कल्याण समिति कटिहार की ओर से शहर के शिवमंदिर चौक यज्ञशाला मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान का बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड,सदस्य, समाज कल्याण विभाग के शिव शंकर रमानी के नेतृत्व में शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में शामिल सभी दिव्यांगजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को शपथ पत्र पढ़ कर शपथ लिया कि हम बिहार के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने बिहार की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दिव्यांग संस्था द्वारा प्रभातफेरी यज्ञशाला मैदान से निकलकर शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार पहुंचकर मानव श्रृंखला बनाया. शिव शंकर रमानी ने बताया कि दिव्यांग संस्था कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा,वृद्ध,कल्याण समिति हर सामाजिक कार्य में चाहे राष्ट्रीय स्तर हो या राज्य स्तर या स्थानीय मुद्दे पर सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेती आ रही है. शनिवार को प्रथम चरण में मतदाता जागरूकता का शुभारंभ किया गया है. जागरूकता अभियान से शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता को प्रेरित करने को लेकर डोर टू डोर जाकर संपर्क करना, दिव्यांगों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता सहिद चौक पर रंगोली बनाकर जागरूकता किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत जुगल मंडल ने ढोल बाजा बजाकर किय. श्रीरमानी के अलावा मतदाता जागरूकता संयोजक विजय कुमार, सह संयोजक डेजी कुमारी एवं जूली शर्मा, अनुमंडल सचिव मेहराज आलम, प्रशांत कुमार लीलू मंडल अशोक राय, लक्ष्मी देवी, रवि कुमार रविदास, मोनिका कुमारी, गीता देवी, यगदु मरांडी, राजीव कुमार सिंह, बिंदेश्वरी शर्मा, उत्पल कुमार चौहान, सोनु कुमार मंडल, प्रवीण कुमार, शमशेर अंसारी, निरज कुमार मंडल आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
