डीआईजी ने कोढ़ा अंचल का किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिये निर्देश

डीआईजी ने कोढ़ा अंचल का किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिये निर्देश

कोढ़ा पूर्णिया डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कोढ़ा पुलिस अंचल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों समेत अन्य गंभीर मामलों की समीक्षा की. सभी की शीघ्र निष्पादन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किये. एसपी शेखर चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू रंजन कुमार सिंह उपस्थित रहे. डीआईजी ने अंचल व थानास्तरीय अधिकारियों को विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. अंचल पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार समेत कई वरीय एवं थानास्तरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर जोर देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और आमलोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. स्थानीय स्तर पर डीआईजी के निरीक्षण को लेकर पुलिस पदाधिकारियों में सक्रियता और सजगता स्पष्ट रूप से देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >