अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

– नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन व भाईचारे के लिए मांगी गई दुआ बारसोई रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुमे ‘अलविदा जुमा’ के मौके पर शुक्रवार को बारसोई प्रखंड की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जुमा-तुल-विदा की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था. नमाज के समय मस्जिद परिसरों में लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं और पूरा माहौल इबादत में सराबोर रहा. नगर पंचायत बारसोई स्थित जामे मस्जिद में विशेष रूप से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां अकीदतमंदों ने पूरे खलूस और अकीदत के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की. नमाज के बाद नमाजियों ने हाथ उठाकर खुदा की बारगाह में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी.नमाजियों ने बताया कि अलविदा जुमा इस्लाम धर्म में विशेष महत्व रखता है और यह रमजान का आखिरी जुम्मा होने के कारण काफी अहम होता है. शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा. एसडीओ राजू कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मस्जिदों के मुख्य द्वारों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, प्रशासनिक व्यवस्था के बीच पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >