बलिया बेलौन सालमारी स्थित उच्च विद्यालय प्रांगण में 15वां हनुमंत महोत्सव का आयोजन बाला जी सेवा समिति परिवार सालमारी द्वारा किया गया. दो दिवसीय हनुमंत महोत्सव पर होने वाले रात्रि जागरण का शाम से देर रात तक तक हनुमंत महोत्सव के अवसर पर एक से बढ़ कर एक भक्ति संगीतो से जहां झांकी ग्रुप भक्ति संगीतों सहित कई तरह की झांकियों से रात्रि जागरण में दर्शकों को बांधे रखा. झांकी ग्रुप टीम की तरफ से कई झांकियों की प्रस्तुति की गयी. जिसे देखने के लिए भक्तगण देर रात तक आयोजन स्थल पर दर्शक दीर्घा में जुटे रहे. आयोजन स्थल पर भगवान हनुमान की प्रतिमा भी विराजित की गई थी. अखंड जोत लेने को लेकर भक्तों का अपेक्षित जुटान हुआ. आयोजित भक्ति जागरण में झांकी ग्रुप श्री गुरु चरण सरोज रज निजमन मुकुर सुधाय वरण रउत विमल जसउ जय श्री राम न चलाओ व्यंग के बाण रे श्री राम जानकी बैठे हैं. मेरे सीने में इसके साथ एक से बढ़ कर देख संगीत और झांकी की प्रस्तुति की गई है. इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था. तो नीले नीले अम्बरों के बीच रंग बिरंगी ध्वज पताका शांति का संदेश दे रही थी. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली आयोजन पर निरंतर नजर रखे हुए थी. पुलिस प्रशासन की तरफ से अपेक्षित सहयोग मिलने व प्रशासनिक व्यवस्था इतनी चाक चौबंद थी कि आयोजकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए काफी प्रशंसा की कर है. आयोजन को सफल बनाने में बाला जी सेवा समिति परिवार की तरफ से पूजा कमेटी के अध्यक्ष शिव पोद्दार सहित बाला जी सेवा समिति परिवार के संस्थापक राणा पोद्दार, मनोज साह, अमित कुमार लालू भगत, प्रीतम साह, भरत गुप्ता, समरेंद्र यादव, राणा पोद्दार, भवेश साह, सोनू साह, पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, सरोज चौधरी, नंदकिशोर गुप्ता, कन्हैया शर्मा, संजय ठाकुर, विकास गुप्ता, संजय चौधरी, मंटू मंडल के अलावा पूजा कमेटी के अन्य सभी सदस्यों की शक्रिय भूमिका व अपेक्षित सहयोग रहा.
हनुमान जन्मोत्सव में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
हनुमान जन्मोत्सव में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
