सालीम शाह बाबा के उर्स में अकिदमंदों ने की चादरपोशी

सालीम शाह बाबा के उर्स में अकिदमंदों ने की चादरपोशी

बलिया बेलौन ग्राम पंचायत बलिया बेलौन के हरनाथपुर गांव में प्रसिद्ध सुफी पीर ए तरीकत हज़रत सालीम शाह बाबा का 129 वां सालाना उर्स शुक्रवार से शुरू हो कर शनिवार शाम में अकीदतमंदों के बीच लंगर वितरण के साथ समाप्त हुआ. कमेटी सदस्य सह पूर्व मुखिया शाहिद हुसैन ने कहा, महफिले शमा कव्वाली में युपी कलयर शरीफ के अकरम साबरी एंव अलीगढ़ युपी के गोलाम फरीद पेंटर के बीच मुकाबला कव्वाली का आयोजन हुआ. उर्स के मौके पर मजार शरीफ में कुल शरीफ, कुरआन खानी, फातेहा खानी के बाद चादरपोशी की गयी. उन्होंने बताया की पीर साहब के मानने वाले दूर दराज तक फैले हैं. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उस की मुराद पूरी होती है. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स के मौके पर शुक्रवार के शाम में कुल शरीफ, कुरआन ख्वानी, चादर पोसी के बाद महफ़िल ए शमा कव्वाली का आयोजन किया. कमेटी सदस्य शाहिद हुसैन, साकिब अली, मंजर रेहान, खुर्शीद आलम, अली हसन, फखरूद्दीन, हारून आदि का सराहनीय सहयोग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >