बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद लोगों की परेशानी नहीं हुई कम

बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद लोगों की परेशानी नहीं हुई कम

– सड़क पर पानी रहने के कारण कई पंचायतों के लोग अब भी नाव से ही कर रहे आवागमन अमदाबाद प्रखंड में बाढ़ का पानी घटने लगा है. अभी भी कई सड़कों पर जल जमाव है. प्रखंड मुख्यालय से दक्षिणी करिमुल्लापुर पंचायत के हरदेव टोला, मेघु टोला, गोलाघाट, तिलोकी डारा आदि गांवों तक जाने वाली सड़क पर जल जमाव है. उक्त स्थान पर करीब दो से ढाई फीट पानी जमा हुआ है. उस होकर लोगों को आवागमन करने में अभी भी परेशानी हो रही है. उधर पार दियारा पंचायत के झब्बू टोला, युसूफ टोला, भादू टोला, कीर्ति टोला इत्यादि गांव तक जाने के लिए अभी भी लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. पार दियारा पंचायत के अधिकांश गांव तक पहुंचने वाली सड़कों पर बाढ़ का पानी फैला हुआ है. उक्त गांव के लोग अभी भी नाव से ही आवागमन करते हैं. रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने व अन्य कार्यों से प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए गांव से उन्हें नाव पर सवार होकर नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या 9 छोटा रघुनाथपुर गांव के समीप आना पड़ता है. वहां से उन्हें अन्य सवारियों के माध्यम से विभिन्न स्थानों तक जाते हैं. प्रखंड के अधिकांश हिस्सों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है. जिस वजह से लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा काम नहीं हुई है. अभी भी लोग बाढ़ का दंश खेल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >