– पाइप लिकेज की समस्या से संबंधित विभाग के अधिकारियों को कराया गया अवगत कटिहार शरीफगंज हवाई अड्डा फील्ड कटिहार में स्वाश्रयी महिला सेवा संघ, बिहार कटिहार ने जनसंवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य रूप से नगर निगम के उपमेयर मंजूर खान, वार्ड नंबर 39 के वार्ड पार्षद बिपिन बिहारी चौबे, वार्ड नंबर 41 के पूर्व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जिला महामंत्री सौरभ मालाकार, कार्यकर्ता प्रीति बेन, चंदा बेन शामिल थी. उपस्थित सभी अतिथि के सामने सेवा के कार्य क्षेत्र से निकल कर आए हुए मुद्दो में रोड, नाला, आवास और पानी के पाइप के लिकेज की समस्या जनसुनवाई में रखा गया. उप मेयर मंजूर खान ने बताया कि रोड का काम पूरे एरिया में चल रहा है. पानी सुबह पांच बजे छोड़ा जाता है. पाइप लिकेज के कारण पानी बह जाता है. इसके लिए नल जल योजना के अधिकारी से बात हुई है. जल्द ही सारा पाइप रिपेयर हो जायेगा. प्रधानमंत्री आवास योजना टू के लिए जितना फॉर्म जमा हुआ है. उस पर काम हो रहा है. भूमिहीन का सर्वे जो पहले हो चुका था. अब उस पर भी काम चल रहा है. सेवा बिहार के सभी कार्यकर्ता अंजना विश्वास, ज्योति कुमारी, झुनझुन झा, रंजू देवी, ममता बेन, नीतू बेन, सोनी कुमारी, रेखा बेन, काजल कुमारी शामिल थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
