प्रावि नंनदीयार में मतदान केंद्र बनाने की मांग

प्रावि नंनदीयार में मतदान केंद्र बनाने की मांग

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पंचायत के वार्ड आठ शिकारपुर, नौ नंनदीयार, दस पेलापुर लीलजीटोला, 11 पेलापुर के मतदाताओं को तीन से पांच किमी की दूरी तय कर ढांगी एवं मरयासीहपुर मतदान के लिए जाना पड़ता है. स्थानीय मुखिया मेराज आलम ने बताया की प्राथमिक विद्यालय नंनदीयार में भवन सहित सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है. ऐसे में यहां मदतान केन्द्र बन जाता है तो विशेष कर महिला एवं वृद्ध मतदाताओं को सुविधा मिलेगी. मतदान केंद्र दूर होने के कारण अधिकांश मतदाता वोट देने नहीं जाते है. जिला पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सहित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्राथमिक विद्यालय नंनदीयार में मतदान केंद्र बनाने की मांग करते हुए कहा की यहां मतदान केन्द्र नहीं बनता है तो क्षेत्र के लोग विश्व होकर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे. उन्होंने बताया की लोगों की परेशानी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय नंनदीयार में मतदान केंद्र बनाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >