मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर व कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने तेजनारायणपुर से कटिहार के बीच सुबह ट्रेन चलाने का मांग की है. डीआरएम को मांग पत्र दिया गया है. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बताया कि पूर्व में यह मांग किया गया था. रात में आठ बजे कटिहार से जो ट्रेन आती है. उसका परिचालन तेजनारायणपुर तक करायी जाय. सुबह तेजनारायणपुर से वह ट्रेन खुले. अभी तक मांग पुरी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मांग पुरी नहीं होने पर आंदोलन किये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
