किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग की

किसानों को फसल क्षतिपूर्ति देने की मांग की

डंडखोरा अचानक आए आंधी-तूफान से व्यापक क्षति हुई है. किसानों की स्थिति काफी खराब हो गयी है. खेतों में लगे मक्का, गेहूं की फसल सहित अन्य फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है. इस आंधी तूफान से आम, लीची सहित अन्य कई फसलों को भी व्यापक क्षति पहुंची है. हालांकि अभी तक जिला कृषि कार्यालय की ओर से फसलों की क्षति के आगमन को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है. इस बीच किसानों के बीच बेबसी और लाचारी दिख रही है. पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी ने राज्य सरकार से फसल क्षति का आकलन कर राहत देने की मांग की है. विधायक श्री गोस्वामी ने बताया कि तेज आंधी एवं प्रतिकूल मौसम के कारण जिले में विशेषकर मक्का व गेहूं की खड़ी फसल को व्यापक क्षति पहुंची है. इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान हुआ है, जो अत्यंत चिंतनीय है. कृषि मंत्री बिहार सरकार रामकृपाल यादव एवं जिला पदाधिकारी से वार्ता कर पूरे जिले में हुए फसल नुकसान का शीघ्र एवं समुचित सर्वेक्षण कराने तथा प्रभावित किसानों को यथोचित मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई हो. डंडखोरा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो, जदयू जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा, जदयू के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंडल, मिथुन कुमार, भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे . इधर डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र में बारिश और आंधी से मक्का, गेहूं व अन्य फसल की व्याप्त रूप से क्षति को लेकर पूनम देवी ने डीएम फसल क्षतिपूर्ति की मांग की है. डीएम को लिखे पत्र में पूर्व प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि शुक्रवार की संध्या में अचानक तेज बारिश एवं आंधी के कारण मक्का, गेहूं सहित अन्य फसल डंडखोरा प्रखंड सहित जिले के सभी प्रखंडों में बड़े पैमाने से क्षति हुआ है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से फसल जांच कर किसानों का फसल मुआवजा देने को मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >